
आरतीमाता लक्ष्मी
ॐ जय लक्ष्मी माता
✍️ Akhand Bhakti Sagar
ॐ जय लक्ष्मी माता माँ लक्ष्मी को समर्पित प्रसिद्ध आरती है। श्रद्धा और भक्ति के साथ माँ लक्ष्मी की आरती करें और उनके चरणों में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना अर्पित करें।
📿 गीत / बोल
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
🌸 प्रथम पद
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता। सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
🌼 द्वितीय पद
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता। जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
🌺 तृतीय पद
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता। कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
🪔 चतुर्थ पद
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता। सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
🌸 पंचम पद
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता। खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
🌼 षष्ठम पद
शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता। रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
🙏 समापन
महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई जन गाता। उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
॥ श्री महालक्ष्मी माता की जय ॥ 🙏
साझा करें